लक्ष्मीनारायण गुप्त

1 Books

लक्ष्मीनारायण गुप्त की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा कानपुर में हुई। 1965 में क्राइस्टचर्च कॉलेज से गणित में एम.एस.सी. किया। एक वर्ष आई.आई.टी. कानपुर में बिताने के बाद 1966 में अमेरिका गए। न्यूयार्क के राजकीय विश्वविद्यालय के बफलो केन्द्र से 1962 में गणित में पी.एच.डी. की तथा 1980 से रॉचेस्टर इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी में गणित के प्राध्यापक हैं।डॉ० गुप्त की बचपन से ही साहित्य में रुचि थी। किशोरावस्था में कुछ कविताएं भी लिखी थी। 1991 में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति की मुख पत्रिका के तत्कालीन प्रबंध संपादक श्री राम चौधरी के सम्पर्क में आने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ फिर जागी। तीन वर्ष के प्रयास के बाद गीता का अनुवाद 1996 में समाप्त हुआ। कुछ कविताएं विश्वा, विश्व-विवेक भाषा सेतु और हिन्दी-जगत में प्रकाशित हुई हैं। इलेक्ट्रॉनिक पत्रिकाओं जैसे अनुभूति, बोलोजी, कलायन, ई-कविता, हिन्दी-फोरम, आदि में भी काफी कविताएं प्रकाशित हुई है। बोलोजी पर ईशावास्योपनिषद् का अनुवाद भी उपलब्ध है। डॉ० गुप्त की कविताएं और निबन्ध उनके ब्लाग ""www.kavyakala.blogspot.com"" पर पढ़ी जा सकती हैं।

Interviews

All लक्ष्मीनारायण गुप्त's Books

View Another Authors