Language | Hindi |
---|---|
No of pages | 120 |
Font Size | Medium |
Book Publisher | Red-Ink Publishers |
Published Date | 29 Apr 2020 |
Audio Book Length | 02:48:54 |
गगन दीप चौहान, श्री शमशेर सिंह और श्रीमति ओमवती चौहान की तीन संतानों में सबसे छोटे, पेशे से पत्रकार हैं। 13 साल से ज़्यादा वक्त से मीडिया प्रोफेशनल के रूप में विभिन्न टीवी चैनल और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत रहे हैं। संप्रति चंडीगढ़ में टीवी पत्रकार के रूप में कार्यरत। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एम.ए.
(जनसंचार एवं पत्रकारिता) करने से पहले आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल से ग्रेजुएशन। पढने-लिखने, कविताई करने और थियेटर के साथ पढ़ने का शौक।
© 2023 Dharya Information Private Limited
आप ज़िंदगी में जिससे प्यार करते हैं, वो आपके लिए सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। धरती पर रहने वाले इंसानों को ये संदेश देने के लिए धरती से दूर एक क्षुद्रग्रह से आता है - छोटा राजकुमार। बच्चों की जुबान में लिखी ये कहानी और इस कहानी में कही बातें शायद बड़े लोगों को समझ में ना आएं। ऐसा इस कहानी में कई जगह लिखा भी है और शायद ये सच भी है। लेकिन किन बड़े लोगों की बात की गई है ये समझने के लिए मिलना होगा छोटे राजकुमार से और सुननी होंगी उसकी बातें। सहारा के रेगिस्तान में एक हादसे के बाद अचानक पहुंचे पायलट और धरती से दूर क्षुद्रग्रह से आए एक छोटे राजकुमार की बातचीत पर आधारित दिल को छू लेने वाली कहानी।
छोटा राजकुमार The Little Prince /यानि की छोटा राजकुमार फ्रेंच साहित्य की अद्वितीय कृति है जिसे बीसवीं सदी के फ्रांस के सर्वाधिक सम्मानित लेखकों में से एक आंत्वान द सेंतेक्ज्युपेरी द्वारा लिखा गया है।