Language | Hindi |
---|---|
No of pages | 200 |
Book Publisher | Red-Ink Publishers |
Published Date | 08 Jul 2020 |
Audio Book Length | 04:00:36 |
गगन दीप चौहान, श्री शमशेर सिंह और श्रीमति ओमवती चौहान की तीन संतानों में सबसे छोटे, पेशे से पत्रकार हैं। 13 साल से ज़्यादा वक्त से मीडिया प्रोफेशनल के रूप में विभिन्न टीवी चैनल और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत रहे हैं। संप्रति चंडीगढ़ में टीवी पत्रकार के रूप में कार्यरत। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एम.ए.
(जनसंचार एवं पत्रकारिता) करने से पहले आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल से ग्रेजुएशन। पढने-लिखने, कविताई करने और थियेटर के साथ पढ़ने का शौक।
© 2023 Dharya Information Private Limited
अपनी सोच में बदलाव ला कर भी ला जाया जा सकता है ज़िंदगी में बदलाव – अमीर बनने और सफ़लता हासिल करने के रहस्य।
अगर आप अपनी ज़िंदगी को और बैहतर बनाना चाहते हैं तो समझिए की यह किताब आपके लिए ही है। यह किताब आपकी सोच को प्रभावित कर, एक कारगर तरीके से आपको सफ़लता की उस सीढ़ी के करीब ले जाती है जहां से आपका बेशुमार दौलत और शौहरत कमाने की सपना साकार हो सकता है। हांलांकि सुनने में यह बात थोड़ी अटपटी ज़रूर लग सकती है कि एक किताब कैसे किसी को अमीर बनने में मदद कर सकती है लेकिन यही तो नेपोलियन हिल की इस किताब की ख़ासियत है, यह आपको अपनी सोच में बदलाव मात्र से ही सफलता के उस जादुई फ़ॉर्मूले से अवगत करवाती है जिसने लाखों लोगों की ज़िंदगी बदली है।
यह मात्र एक किताबी फ़ॉर्मूला ना हो कर एक पूरी तरह से आजमाया और परख़ा गया फ़ॉर्मूला है। आज तक जिन भी लोगों ने इसे आजमाया है उन सबने अपनी ज़िंदगी में सफ़लता हासिल की है, जिनका जिक्र इस किताब में किया भी गया है। और शायद यही वजह है कि अपने प्रकाशन 80 वर्ष बाद भी यह दुनिया भर में सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने किताबों की लिस्ट में शुमार है।